• Mon. Mar 2nd, 2026

बिहार के प्रथम महिला सेनानी सरस्वती देवी के याद में भीषण गर्मी को देखते सर्वधर्म मानवता मंच ने किया प्याऊ शिविर का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

May 16, 2025

 

रिपोर्टिंग बालमुकुंद दास

हजारीबाग : सर्वधर्म मानवता मंच के तत्वावधान में सयुंक्त बिहार की प्रथम महिला स्वतंत्रता सेनानी सरस्वती देवी की याद में प्याऊ शिविर का आयोजन किया गया ।

प्याऊ शिविर का विधिवत उद्घाटन सयुंक्त रूप से मुख्य अतिथि आरटीओ विजय कुमार तथा डीटीओ बैजनाथ कामती साहब ने किया । एक माह तक चलने वाली प्याऊ शिविर का नेतृत्व सर्वधर्म मानवता मंच के जिला कार्यकारी अध्यक्ष डाॅ. भैया असीम कुमार ने की ।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित सर्वधर्म मानवता मंच के संस्थापक-सह-केन्द्रीय अध्यक्ष निसार खान ने कहा कि भुखों को खाना खिलाना और प्यासे को पानी पिलाना बड़ा ही पुण्य का कार्य है उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्याऊ शिविर में सत्तू का शर्बत चीनी का शर्बत गिला चना और खीरा का वितरण और विशेष कर बिन बोलता हुआ जानवरों के लिए पानी की व्यव्स्था समाजिक कार्यकर्ता डाॅ. भैया असीम कुमार द्वारा की गई है वो काबील-ए-तारीफ है । उन्होंने कहा कि सर्वधर्म मानवता मंच की ओर से और आगे भी समाजिक कार्य किए जाएंगे ।

मौके पर प्रो. सुकल्याण मोईत्रा, सेवानिवृत्त शिक्षक जनाब ताजउद्दीन साहब तरंग ग्रुप के अध्यक्ष अमित गुप्ता प्रेस क्लब के संरक्षक कृष्णा गुप्ता गायक कलाकार आकाश सुबोध, तुलसी प्रसाद गुप्ता, भैया मुकेश, सोएब अहमद, रमेश प्रसाद गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, रोहित कुमार के अतिरिक्त शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *