• Mon. Mar 2nd, 2026

प० बंगाल कुल्टी बराकर आशिर्वाद नर्सिंग होम में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर समाजिक कार्य का आयोजन किया गया।

admin's avatar

Byadmin

May 13, 2025

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर शहर के हनुमान चढ़ाई स्थित आशिर्वाद नर्सिंग होम में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर मगंलवार को समाजिक कार्य का आयोजन किया गया। जहां चिकित्सकों ने भी नर्स और मरीज को कइ प्रकार की सलाह दी गई। इस अवसर पर नर्सिंग होम के निदेशक फिरोज अंसारी ने कइ नर्स को सम्मानित किया गया।

इस दौरान महिला चिकित्सक डाक्टर एस रूंगटा ने कहा कि हमलोग समय के पाबंद हैं। नर्स ही मरीज की चौबीस घंटा सेवा करती हैं। सेवा के दौरान नर्स के कइ रुप होते हैं। कभी मां के रूप में तो कभी एक बहन के रूप में मरीज के सेवा करती हैं। उसकी मिठी आवाज और सरलतापूर्वक व्यवहार की सेवा से कइ मरीज समय पूर्व ठीक हो जाते हैं। सच कहा जाए तो किसी भी हास्पीटल के ये लोग मुख्य अंग होते हैं। इन लोगों के बिना कोई भी अस्पताल नहीं चल सकता हैं। कभी कभी तो कइ ऐसे मरीज भी आते हैं। जिनका व्यवहार अच्छा नहीं रहने पर भी उन्की सेवा तन्मय ढंग से की जाती हैं और जब अस्पताल से छुट्टी मिलती हैं तो मरीज मुस्कराते हुए जाता हैं। सच कहा जाए तो नर्स अस्पताल की रीढ़ होती हैं और उन्ही के सहारे अस्पताल चलता हैं।

इस अवसर पर चिकित्सक विश्वजीत दास, डाक्टर चंदन बनर्जी, डाक्टर एसके साहू, डाक्टर गौराइ के अलवा नर्स सावित्री राजवर, सरस्वती मडंल, काकूली, लक्ष्मी, चाइना, रिया, वर्षा, रेनू तथा तोकिर कुरेशी, सोमेन अधिकारी कल्याण दास समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *