
क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन कर एक बार फिर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। छात्रों ने अनुशासन, मेहनत और लगन का परिचय देते हुए उत्कृष्ट अंक प्राप्त किए हैं और विद्यालय ने 100% सफलता प्राप्त की है।

विद्यालय के टॉपर बने सुजल कुमार मंडल, जिन्होंने 96.4% अंक प्राप्त किए। उनके अलावा कई छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर अपने परिश्रम और विद्यालय की गुणवत्ता को सिद्ध किया है।

90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र:
सुजल कुमार मंडल – 96.4%
मो. असद इब्राहिम – 93.2%
अमित कुमार साव – 92.6%
अंकिता कुमारी – 92.6%
अंजलि मुर्मू – 92.2%
यासिर अराफात – 91.4%
कुणाल कुमार – 91%
अब्दुल मन्नान – 90.6%
इसके अलावा अनेक छात्रों ने 80% से ऊपर अंक प्राप्त कर विद्यालय के शैक्षणिक वातावरण और शिक्षकों के मार्गदर्शन को सफल साबित किया।
80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले कुछ अन्य छात्र:
अफरीन परवीन, माही कुमारी, चंचल अग्रवाल, अफीफा अबेदीन, अयुष कुमार गुप्ता, अफरीन परवीन, सानिया परवीन, शिफा कादरी, मो. हारिस अहमद, सानिया खातून, ज्योति कुमारी, नुज़हत यास्मिन, सैम्स तौकीर, आफिया अली फातिमा, अंकित आनंद, अंकिता कुमारी, समीर कुमार, सय्यद ज़ैद नवाब, सुजल मोदक, रिया कुमारी, साक्षी दत्ता, अहज़म अज़ीज़, मो. इमरोज़ सैफ, मो. फैजान, सबा परवीन, राहुल मंडल, सोनू कुमार ठाकुर, अमित कुमार, शिदरा नाज़, प्रकाश कुमार, मो. अयान, मो. कामरान खान, मो. वासिफ सरवर, उन्नति कुमारी, सुम्बुल निगार, ज़ोया अख्तर, खुशनूर तबस्सुम, रोहित कुमार शर्मा, सुमैरा अहमद, तनिष्का कुमारी आदि।
इस अभूतपूर्व सफलता पर चेयरमैन डॉ. शमीम अहमद ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमारे छात्र हर वर्ष नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं।”
निदेशक ईसा शमीम ने भी सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा, “हम शिक्षा के हर स्तर पर गुणवत्ता और समर्पण के साथ कार्य कर रहे हैं। यह सफलता उसी प्रतिबद्धता का परिणाम है।”
प्रधानाचार्या श्रीमती विजेता दास ने इस परिणाम को अभिभावकों, शिक्षकों और छात्रों को समर्पित करते हुए कहा, “हमारे विद्यार्थियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।”
क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता, अनुशासन और नैतिक मूल्यों के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
