
*बड़कागांव।* बड़कागांव में इन दिनों भीषण व उमस भरी गर्मी में विद्युत की बदहाल व्यवस्था को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की आंख मिचौली की समस्या से शहर के साथ-साथ ग्रामीण फीडर के लोग भी खासा परेशान व त्रस्त हैं।

भीषण गर्मी व उमस भरे इस मौसम में प्रतिदिन कई बार लोगो को अघोषित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि तेज धूप व उमस ने सभी को परेशान करके रखा है, ऊपर से बिजली की आंख मिचौली व अघोषित कटौती इस समय आग में घी डालने का काम करती है। रात हो या दिन किसी भी वक्त बिजली गुल हो जाती है, एक दिन में दर्जनों बार बिजली गुल होना आम बात हो गई है। इस संबंध में कुमरडीहा ग्राम अध्यक्ष पप्पू प्रजापति ने बताया कि बिजली की इस आंख मिचौली के कारण छोटे-छोटे बच्चों को ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं।

क्षेत्र में कब बिजली आएगी और कब कटेगी, इसका कोई समय-सारणी ही नहीं है। बिजली कटौती ने लोगों का जीना हराम कर दिया है। बावजूद इसके बिजली विभाग द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यह स्थिति क्षेत्र में लगातार बनी हुई है। गर्मी के मौसम में लोगों को नियमित रूप से बिजली न रहने से परेशानी और भी बढ़ गई है। मौसम में परिवर्तन आने के बाद बिजली की आपूर्ति में भी परिवर्तन होने लगा है। जिसका सबसे अधिक असर छात्रों व किसानों पर पड़ रहा है। किसानों को सिंचाई करने में समस्या आ रही है।
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि अगर बिजली विभाग समस्या में सुधार नहीं किया तो आंदोलन को बाध्य होंगे। बिजली पांच मिनट काट जाती है। यह समस्या केवल ग्रामीण क्षेत्र ही नहीं बल्कि शहरी क्षेत्रों में भी देखी जा रही है। इस बिजली कटौती से लोग काफी आक्रोशित हैं। लोगों का कहना हैं की बार बार बिजली के कटने से लोगो को तो परेशानी हो ही रही है। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खराब हो जा रहे हैं। बिजली की इस तरह कटौती पर बिजली विभाग को ध्यान देने की आवश्यकता है, जिससे लोगों को इस उमष भरी गर्मी से निजात मिल सके और बिजली वितरण व्यवस्था में सुधार कर इस गर्मी से लोगों को निजात दिलाया जा सकता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
