

आदित्यपुर : रविवार को आदित्यपुर स्थित अटल पार्क में जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन का एजीएम सह चुनाव संपन्न हुआ जिसममें चयन कमिटी के नेतृत्व में
एसोसिएशन की नई कमिटी का चयन किया गया। इसके तहत सर्वसम्मति से मनमोहन सिंह को जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया। वहीं एसोसिएशन के सचिव पद के लिए कमिटी ने एक बार फिर से सिकंदर महतो पर अपना विश्वास जताया है। बैठक में कमिटी का विस्तार करते हुए गणेश चंद्र महतो को वरिष्ठ उपाध्यक्ष तथा लक्ष्मण महतो, फादर रमेश एवं नित्यानंद महतो को उपाध्यक्ष के लिए चयनित किया गया। वरिष्ठ सह सचिव के लिए करमू मंडल, नरेंद्र महतो, श्वेता महतो, कमल नयन का चयन किया गया।

एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष पद के लिए विष्णु नारायण सिंह को चयनित किया गया। जबकि एसोसिएशन के एक्सटिव मेंबर में प्रियंका पात्रो, दामोदर जामुदा, मनीषा यादव, प्रीति कुमारी, शिव कुमार प्रधान, शंकर महतो, विष्णु उरांव एवं लखन सरदार को शामिल किया गया है। बैठक के दौरान सिकंदर महतो एवं विष्णु नारायण सिंह को आयोजन कमिटी का अध्यक्ष, गणेश महतो एवं सुजीत रजक को चयन कमिटी का अध्यक्ष, चंदन कुमार एवं करमू मंडल को तकनीकी कमिटी का अध्यक्ष तथा लखन महतो, राजेंद्र महतो एवं राजेश नाग को आयु सत्यापन कमिटी का अध्यक्ष मनोनित किया गया है। यह कमेटी अगले चार वर्षों के लिए होगी। चुनाव ऑब्जर्वर के रूप में पूर्वी सिंहभूम जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सचिन्द्र सिंह एवं दिलीप गुप्ता मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com