• Sat. Feb 14th, 2026

सरायकेला : बंद घर में हुए चोरी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक हिरासत में।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 26, 2025

सरायकेला : सरायकेला थाना के सीनी ओपी पुलिस ने बीते तीन अक्टूबर को कमलपुर गांव में एक बंद घर में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

वहीं चोरों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी का सामान बरामद कर लिया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मो सकिरुद्दीन उर्फ सकीर उर्फ पुच्चू उर्फ बुचरू, बबलू अंसारी उर्फ माला एवं मो. मोरतजा उर्फ लालटू शामिल है।

जिनके पास से पुलिस ने पैनासोनिक कंपनी का वाशिंग मशीन, सूर्या कंपनी का कूलर, डेल कंपनी का मोनिटर, माइक्रोटेक कंपनी का सीपीयू एवं ताला तोड़ने में प्रयुक्त लोहे का रॉड बरामद किया है। इसकी जानकारी शुक्रवार को सर्किल इंस्पेक्टर नितिन कुमार सिंह ने दी। बताया कि पिछले वर्ष 3 अक्टूबर को अज्ञात चोरों द्वारा कमलपुर गांव निवासी मो. सहजाद के बंद पड़े घर के पीछे के दरवाजे का ताला तोड़कर सामानों की चोरी कर ली गई थी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने अपने अनुसंधान के क्रम में मानवीय साक्ष्य के आधार पर मामले का उद्भेदन करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। इसमे सीनी ओपी प्रभारी राजेंद्र कुमार, खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार, सअनि हरे कृष्ण महतो, हवलदार नंदू राम बोईपाई, खरसावां थाना के सनातन हेंब्रम एवं रघुनाथ सोरेन, सीनी शिविर से विकास प्रसाद सिंह एवं योगेंद्र प्रमाणिक शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *