
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र वार्ड 15 में स्थित निर्मल नगर में बीते 7 घंटों से अधिक बिजली कटने से स्थानीय जनता त्राहिमाम हो चुकी है। जहां एक तरफ दिन भर की प्रचंड गर्मी से जनता परेशान है वहीं दूसरी तरफ बिजली विभाग की अनदेखी और लापरवाही के कारण स्थानीय जनता का जीना मुश्किल हो चुका हैं। पावर काटने की समस्या को लेकर स्थानीय जनता कई बार फोन लगाकर बिजली विभाग सूचना भी दी। मगर मरम्मती करने की जगह आश्वासन देकर फोन काट दिया जा रहा है। रात्रि से लेकर सुबह तक पावर कटने से पुरुष, महिला, बुजुर्ग एवं बच्चों तक को परेशान होना पड़ रहा है। हालांकि इसकी सूचना एसडीओ से लेकर बिजली विभाग के जे ई ई तक को भी दी गई। मगर एक बार फोन रिसीव करने के बावजूद भी दोबारा फोन रिसीव नहीं किया जाता हैं।

जानिए किस तरह का मिलता है आश्वासन

एसडीओ को फोन कर सूचना देने पर दोबारा फोन नहीं करते हैं रिसीव
जे ई ई को फोन करने पर कहते हैं मेरे घर का ही 3 घंटे से पावर कट था, 4 से 5 बार फोन करने पर सिर्फ एक बार उठाते हैं फोन। बताते हैं कि फोन दूसरी जगह में था जिसके कारण आपका फोन रिसीव नहीं कर पाया।
लाइनमैन को फोन करने पर कहते हैं दूसरा मिस्त्री को भेजा है पावर चेक करने के लिए। अभी हम भोजन कर रहे हैं।
अंत में लाइनमैन द्वारा दी जाती है जानकारी नहीं मिला कोई फ़ौल्ट सुबह होगी मरम्मत्ती।
बताते दे कि बिजली का उत्पादन, संचरण और वितरण किसी भी देश या राज्य की अर्थव्यवस्था और नागरिकों के जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। बिजली की आपूर्ति बाधित होने से देश की अर्थव्यवस्था और नागरिकों के जीवन पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, बिजली विभाग को एक आवश्यक सेवा के रूप में देखा जाता है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
