

कटकमदाग प्रखण्ड स्थित सुल्ताना में झारखंड सेवा मंडल द्वारा महिलाओं के ब्युटिशियन प्रशिक्षण के समापन एवं प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम रविवार को आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि ओम आरोहणम् संस्थान की संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता शामिल हुई। इस अवसर पर झारखंड सेवा मंडल एवं उपस्थित महिलाओं ने फूलमाला एवं बुके भेंटकर जोरदार स्वागत कर अतिथि वंदन किया। प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओं को भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने प्रमाण पत्र का वितरण की एवं उनकी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। महिला सशक्तिकरण को बढावा देने हेतु झारखंड सेवा मंडल को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त की। मौके पर भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने उपस्थित महिलाओं के बीच संबोधित कर कहा कि यह प्रमाण पत्र सिर्फ कागज का टुकड़ा है बल्कि खुद को अपने मन में प्रमाणित करने की आवश्यकता है। आप जब खुद को प्रमाणित कर लेंगे तभी समाज में अपना योगदान दे पाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रमाण पत्र के माध्यम से खुद में जुनून पैदा करके सदैव आगे बढने का संकल्प लें। मुख्य रूप से सचिव सुबोध ओझा, भूतपूर्व पैक्स के अध्यक्ष सदानंद ओझा सहित कई महिलाएं एवं प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com