• Wed. Apr 15th, 2026

सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप, हजारीबाग में ’वार्ब’ (WARB) की तिमाही बैठक का हुआ आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 21, 2025
crescent ad

 

सदर /हजारीबाग

बल मुख्यालय, सीमा सुरक्षा बल, नई दिल्ली के निर्देशानुसार वार्ब (WARB) के तत्वावधान में प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, सीमा सुरक्षा बल, मेरू परिसर स्थित परिवार कल्याण केन्द्र में दिनांक 21 मार्च 2025 समय 1100 बजे से झारखण्ड राज्य में रहने वाले सीमा सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कार्मिकों व उनके आश्रितों की पेन्शन व रिटायमेन्ट लाभ में उत्पन्न विसंगतियों के लिए एक ही पटल पर सुनवाई व निवारण हेतु वार्ब मीटिंग का आयोजन किया गया।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा देश की अमूल्य धरोहर केन्द्रीय पुलिस बलों के पेन्शनभोगी सेवानिवृत कार्मिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण हेतु वार्ब (WARB) का गठन किया गया है।

वार्ब बैठक में बड़ी संख्या में सेवानिवृत कार्मिक और उनके आश्रित उपस्थित रहे। इस दौरान राकेश रंजन लाल, उपमहानिरीक्षक (प्रशासन) कैंप के सक्षम अधिकारी, अनुभवी लेखा अधिकारी, अनुसचिवीय स्टाफ और अन्य सम्बंधित विभागों के प्रभारी, सेवानिवृत कार्मिकों एवं आश्रितों की समस्याओं के निवारण के लिए उपस्थित रहे। बैठक में सेवानिवृत कार्मिकों एवं आश्रितों की पेंशन से जुड़ी समस्याओं का निवारण किया गया साथ ही पुनर्वास व कल्याण संबधित जानकारी एवं भविष्य में सेवानिवृत कार्मिकों व उनके आश्रितों के लिए सरकार की योजनाओं से अवगत करवाया गया। जानकारी के मुताबिक सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में अगली वार्ब (WARB) की बैठक आगामी जून माह में होगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *