• Sat. Oct 4th, 2025

ओम आरोहणम् संस्थान द्वारा कटकमदाग प्रखण्ड कार्यलय में दिव्यांगजनों से विशेष संवाद हेतु कार्यशाला का हुआ आयोजन

ByBiru Gupta

Mar 21, 2025

 

कटकमदाग प्रखण्ड कार्यलय में ओम आरोहणम् संस्थान द्वारा शुक्रवार को दिव्यांग से संवाद हेतु विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। ओम आरोहणम् संस्थान के संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने दिव्यांग जनों से विस्तृत संवाद की। कार्यशाला के माध्यम से केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं से जागरूक किया। हर योजनाओं से दिव्यांगजनों को लाभ दिलाने एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए संस्थान हमेशा कार्य करने का भरोसा दिया। साथ ही हर दिव्यागजनो की जन जरूरतों पर हरसंभव सहयोग एवं हमेशा खड़े रहने का भरोसा दी। इस दौरान बडी संख्या में दिव्यांग उपस्थित रहे। कार्यशाला से प्रभावित होकर केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार योजनाओं से जागरूक होकर दिव्यांगजनों ने आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। 200-250 उपस्थित दिव्यांग में मात्र 20-23 का ही दिव्यांग प्रमाण पत्र बना हुआ था। प्रमाण पत्र नहीं रहने के कारण सरकारी योजनाओं के लाभ से दिव्यांगजन वंचित रह जायेंगे। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने की सभी से आग्रह की। सरकारी योजनाओं में सहुलियत को भी अवगत करवाया। ओम आरोहणम् संस्थान के संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता के इस नेक पहल एवं संवाद पर दिव्यांगजनों ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। वहीं कटकमदाग प्रखण्ड विकास पदाधिकारी शिव बालक प्रसाद से औपचारिक मुलाकात की। विकास योजनाओं की जानकारी ली एवं दिव्यांगजनों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने पर विशेष बातचीत किया। मौके पर ओम आरोहणम् संस्थान के संस्थापिका सह भाजपा नेत्री शेफाली गुप्ता ने संवाद कार्यक्रम में कार्यशाला में उपस्थित दिव्यांग जनों को संबोधित कर कहा कि दिव्यांग जनों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की हर योजनाओं से जोडना मुख्य उद्देश्य है। दिव्यांग प्रमाण पत्र के माध्यम से सरकार की हर योजनाओं से शत् प्रतिशत लाभ मिलता है। ऐसे बहुत से योजनाएं हैं जो सिर्फ दिव्यांग जनों के लिए सरकार के द्वारा चलाई जा रही है। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाएं सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर आत्मनिर्भर बने।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *