• Wed. Apr 15th, 2026

कोयलांचल में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से चल रही ठंडी तेज हवाएं, रुक-रुककर हो रही बारिश

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Mar 21, 2025
crescent ad

 

 

बिरेंद्र गिरी, पत्रकार

 

कोयलांचल में गुरुवार को सुबह-सुबह मौसम का मिजाज बदल गया. बादल गरजे, बिजली चमकी. बारिश के साथ ठंडी हवाएं चलने लगीं हैं.

 

 

धनबाद, — कोयलांचल में गुरुवार 20 मार्च 2025 को सुबह मौसम ने अचानक करवट बदली. धनबाद जिले में कई जगहों पर ठंडी तेज हवाएं चल रहीं हैं. रुक-रुककर बारिश भी हो रही है. बादल गरज रहे हैं, बिजली चमक रही है. मध्यम बारिश ने लोगों को तपती गर्मी से राहत दी है. कई दिनों से भीषण गर्मी झेल रहे लोगों ने राहत की सांस ली है. आसमान में बादल छाये हुए हैं.

 

सुबह-सुबह मौसम विभाग ने जारी किया था ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने सुबह ही अलर्ट जारी किया था. सुबह 5 बजकर 57 मिनट और 43 सेकेंड पर ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए मौसम केंद्र ने कहा कि बोकारो, धनबाद और गिरिडीह जिले के कुछ भागों में 2 से 3 घंटे में मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ बारिश-वज्रपात की प्रबल संभावना है.

 

 

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : आदिवासी नायक जयपाल सिंह मुंडा : ऑक्सफोर्ड के स्कॉलर और भारत के संविधान निर्माता, जिन्होंने बदल दिया इतिहास

 

5 बुलेटिन में 16 जिलों के लिए जारी हुए अलर्ट

मौसम विभाग अब तक 5 अलर्ट जारी कर चुका है, जिसमें 16 जिलों में वर्षा-वज्रपात की चेतावनी दी गयी है. लोगों से सतर्क और सावधान रहने की अपील की गयी है. किसानों से कहा गया है कि मौसम सामान्य होने तक वे खेतों में जाने से बचें. बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे न जायें. बिजली के पोल से भी लोगों को दूर रहने को कहा गया है.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *