• Mon. Sep 22nd, 2025

क्या भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद मारा गया..?

Byadmin

Mar 16, 2025

पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल ने दावा किया कि हमले में हाफिज सईद की हो गयी मौत

इस्लामाबाद: पाकिस्तान से बड़ी खबर आ रही है। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में जमात-उद-दावा के एक बड़े नेता पर हमले की खबर है। दावा किया जा रहा है हमले में भारत का मोस्ट वांटेड आतंकी और मुंबई हमले का मास्टरमाइंड हाफिज सईद मारा गया है। जानकारी के मुताबिक पंजाब के झेलम में जमात-उद-दावा के एक नेता पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया। पाकिस्तानी ट्विटर हैंडल ने दावा किया कि हमले में हाफिज सईद की मौत हो गई।

शुरुआती जानकारी में बताया गया कि हमले में हाफिज सईद का भतीजा और उसका प्रमुख सहयोगी नदीम मारा गया है। लेकिन बाद में जानकारी दी गई कि हमले में हाफिज सईद भी घायल हुआ था और उसे बचाया नहीं जा सका। हालांकि, अभी खबर की पुष्टि नहीं हो सकी है। सूत्रों ने बताया कि झेलम में पुलिस सख्ती बढ़ा दी है और मुख्य अस्पताल की तरफ आने-जाने वालों को रोका जा रहा है।

भतीजे की मौत

पाकिस्तान की पार्टी पीटीआई के एक नेता समद याकूब ने लिखा, हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद के अनुसार, हाफिज सईद ठीक है लेकिन उसकी आवाज और उसके लहजे से ऐसा नहीं लगता है कि वह ठीक है। उन्होंने एक टिप्पणी में बताया कि हाफिज के भतीजे नदीम की मौत पक्के तौर पर हो गई है।

अब तक क्या जानकारी?

अपुष्ट सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार, जमात उद-दावा के वरिष्ठ नेता पर हमला शनिवार की रात में किया गय जब वह झेलम इलाके में अपनी गाड़ी में यात्रा कर रहा था। हमले के बाद घटनास्थल से उसे अज्ञात स्थान पर ले जाया गया और उसकी पहचान गुप्त रखी गई है। इससे अटकलें बढ़ने लगीं। कुछ सोशल मीडिया अकाउंट बताते हैं कि मारा गया जमात-उद-दावा का नेता जफर इकबाल हो सकती है। अन्य रिपोर्टों में फैजल नदीम उर्फ अबू कातिल के मारे जाने की खबर है। उसे हाफिज सईद का भतीजा और करीबी सहयोगी बताया गया है।

भारत में हमलों का मास्टरमाइंड था कताल

पाकिस्तानी सेना के पूर्व अधिकारी आदिल रजा ने बताया है कि हाफिज के भतीजे नदीम उर्फ अबू कताल की हत्या की पुष्टि हुई है। उन्होंने सूत्रों के हवाले से बताया कि हाफिज सईद सुरक्षित है, लेकिन उसका भतीजा अबू कताल मारा गया है। कताल भारत के जम्मू कश्मीर में रियासी में तीर्थयात्रियों पर हमलों समेत कई आतंकी घटनाओं का मास्टरमाइंड रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *