
बलियापुर : बलियापुर पूर्वी पंचायत के नीचे टोला में आज रविवार को जोहार झारखंड फाउंडेशन के तत्वधान में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी के सौजन्य से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत् उदघाटन उप प्रमुख आशा देवी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि आजकल बच्चे, बुजुर्ग सभी में आंखों की समस्या देखने को मिलती है। जहां बच्चों में अधिक मोबाइल के उपयोग करने से दृष्टि दोष पाए जाते है वहीं बुजुर्गों में दृष्टिदोष और मोतियाबिंद की समस्या देखने को मिलती है। हर ग्रामीण को दूर शहर जाकर आंखों की जांच करना संभव नहीं है इसलिए ग्रामीण क्षेत्रों में नेत्र जांच शिविर रखा गया है।आने वाले दिनों में सभी गांव और पंचायतों में इस तरह की नेत्र जांच शिविर लगाकर असहाय, गरीब लोगों की सहायता करने का लक्ष्य है। उन्होंने नेत्रम के नेत्र जांच टीम के सभी सदस्यों को धन्यवाद दी। इस शिविर में कुल 55 मरीजों की जांच की गई, जिसमें 6 मरीजों में मोतियाबिंद के मरीज पाए गए।मोतियाबिंद से प्रभावित मरीजों का नि:शुल्क ऑपरेशन केयर नेत्रालय और नयनदीप अस्पताल में किया जाएगा। इस शिविर को सफल बनाने में मुकुल चंद्र रोहिदास, स्वपन कुमार महतो, गंभीर दास, हीरालाल पाल, मनोज कुमार महतो, विश्वजीत महतो, राजन रजवार, सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

शिविर के माध्यम से स्थानीय लोगों को आंखों की समस्याओं की जांच और उचित इलाज की सुविधा मिली, जिससे ग्रामीणों को काफी लाभ हुआ।

There is no ads to display, Please add some

Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
