
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा: निरसा प्रखंड के जनवितरण प्रणाली विक्रेता और एस. एच. जी ग्रुप के महिला सदस्य की उपस्थिति में निरसा जन वितरण प्रणाली प्रखंड अध्यक्ष विस्वरुप की अध्यक्षता में एक बैठक हुई!

इस बैठक में निरसा प्रखंड के जनवितरण दुकानदारों की मूल समस्याओं पर चर्चा हुई।
सभी जनवितरण दुकानदारों ने निरसा गोदाम के मनमाने रवैया और एज्ञारकुण्ड गोदाम के मनमाने रवैया पर अपना गुस्सा जाहिर किया।
डोर टू डोर स्टेप डिलीवरी करने वाले ठीकेदार पर निरसा प्रखंड के जनवितरण दुकानदारों ने आरोप लगाया कि पहले तो इस ठीकेदार द्वारा राशन वजन करके नहीं दिया जा रहा है!ठीकेदार के खिलाफ आज एक होकर जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों ने बैठक किया और ट्रांसपोर्टर पर आरोप लगाया कि जो राशन भेजा जाता है उस में वजन कम रहता है इस लिए इसकी जांच हो कि कहीं चावल चोरी तो नही किया जा रहा है।
इस बैठक में तय हुआ कि सब समस्या को लेकर लिखित आवेदन जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया जायेगा!इस आंदोलन को आगे बढाने के लिए निरसा प्रखंड से 41.000हजार का सहयोग राशि जिला समिति को दिया गया!और केलियासोल प्रखंड से 5500/रुपया का सहयोग राशि दिया गया!
इस मोके पर भीम गोराई, मो :हलीम खान, निमाई गोराई, शेख सरजूल, तपन मण्डल, श्यामल रूद्र, चायना विशाल, वीरेंद्र महतो, अजय कुमार गोयल उर्फ़ टीटू, श्यामल कुम्भकार, दिलीप भगत इत्यादि उपस्थित थे!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
