• Sat. Mar 7th, 2026

पुटकी में आउटसोर्सिंग कंपनीयां फैला रही है प्रदूषण,ग्रामीण परेशान

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 19, 2025

 

पुटकी। भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की पुटकी बलिहारी क्षेत्र अंतर्गत गोपालीचक कोलयरी में संचालित आउटसोर्सिंग कंपनी के खनन एवं ओबी डंप स्थल से पुटकी 10 नंबर,श्री नगर, व आसपास बस्तीयों में काफी प्रदूषण फैल रही है। जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस जान लेवा समस्या को लेकर ग्रामीणों ने चर्चा के दौरान बताया कि आउटसोर्सिंग कंपनी में भारी वाहनों के परिचालन 24 घण्टे होते है।जिससे काफी धूल उड़ते है।और प्रदूषण फैल रहे है। बार बार कर्मियों को सूचना के बावजूद भी यहां नियमित पानी का छिड़काव नही किया जाता है। उड़ते धूलकण से लोगों के घरों में एक परत धूल जम गए है खाने पीने की सामग्री नष्ट हो रही है। कपड़े काले हो रहे है। हरे वृक्षों की अंधाधुन कटाई से लोगों को इस प्रदूषण से शुद्ध वायु लेना दुर्लभ हो गया है।उन्हें अनेक प्रकार की बीमारियां उतपन्न हो रही है। ओबी डंप स्थल पर सुरक्षा की कोई व्यवस्था नही है कभी भी बड़ी हादसा हो सकती है। लोगों ने यह भी बताया कि राष्ट्र हित मे ऊर्जा की जरूरत पूरी करने के लिए कोयला का उत्पादन बहुत ही जरूरी है पर जनता और पर्यावरण की सुरक्षा भी उतना ही जरूरी है परंतु कंपनियों द्वारा जानबूझकर यहां मानकों का अनुपालन किया जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *