• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : देखिए एसपी साहब! दिंदली बाजार में स्क्रैप माफियाओं का दबदबा,स्कूल से महज 30 मीटर दूरी में अवैध स्क्रैप टाल किया जा रहा है संचालित, स्थानीय पुलिस कार्रवाई की जगह साधे हुए हैं चुप्पी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 18, 2025

आदित्यपुर : आदित्यपुर थाना अंतर्गत दिंदली बाजार में अवैध स्क्रैप टाल खुलने से स्कूल में शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों व आसपास के रहने वाले लोगों पर बुरा प्रभाव पढ़ने लगा है। स्थानीय पुलिस भी कार्रवाई करने की जगह चुप्पी साधे हुए हैं। बीते कई वर्षों से अवैध स्क्रैप टाल संचालित हो रहा हैं।

जिले के एसपी मुकेश कुमार नुलायत अवैध अफीम की खेती व खरीद बिक्री के रोकथाम के लिए लगातार अभियान चला रहे हैं। जिससे बच्चों के भविष्य उज्जवल हो सके। वही दूसरी तरफ अवैध स्क्रैप टाल खुलने से आसपास का माहौल बिगड़ने के साथ स्क्रैप माफिया का मनोबल बढ़ने लगा हैं। जिला प्रशासन भी कार्रवाई के नाम पर मोन धारण किए हुए हैं।

सूत्र बताते हैं कि बीते कई वर्षो से आदित्यपुर थाना के पीछे दिंदली बाजार में अवैध स्क्रैप टाल संचालित है। जिसमें स्थानीय थाना भी हस्तक्षेप करने में कोताही बरते हैं हैं। स्क्रैप टाल संचालक का नाम फारूख बताया जा रहा है। जो कि बैखौफ होकर धड़ल्ले से वाहन कटिंग, आसपास के चोरियों का सामान व अवैध छड़ की खरीद बिक्री करते नजर आते हैं। स्क्रैप टाल के समीप ही राजकीय कृत कन्या मध्य विद्यालय है जहां स्कूली शिक्षा प्राप्त करने जाने वाले छात्रों को कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। सुबह हो या शाम चोरों की अड्डेबाज़ी चलती है। चार से पांच वार्षों अवैध स्क्रैप टाल संचालित हो रहा है जिसमें बाजार के मास्टर से लेकर स्थानीय पुलिस की सहभागिता पर भी सामने आ रही है। इस अवैध स्क्रैप टाल को चलाने के लिए अच्छी खासी रकम अदा की जाती है।

इस सन्दर्भ में अनुमंडल पदाधिकारी सदानंद महतो ने जानकारी दी कि बाजार में किसी तरह का अवैध गतिविधि बरदास नहीं किया जाएगा। अगर अवैध गतिविधि करते नजर आते हैं तों उनके ऊपर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि दूर दराज से लोग आकर यहां पर अड़े बाजी करते हैं। मना करने पर उल्टा ही धमकी मिलती है। जमशेदपुर बलदेव बस्ती के समीप नवनिर्मित कंस्ट्रक्शन एरिया से अवैध छड़ चोरी कर यहां लाया जाता है। अगर समय पर कार्रवाई नहीं की गई तो आसपास का माहौल बिगड़ता ही चला जाएगा।

 

अहम सवाल यह है कि किसके श्रेय में चल रहा है अवैध स्क्रैप टाल का धंधा?

क्यों नहीं की जा रही है कार्रवाई ?

कौन है अवैध स्क्रैप टाल संचालित करवाने का मास्टरमाइंड?


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *