• Fri. Mar 6th, 2026

मानव कल्याण व आध्यात्मिक विकास का सूत्रधार है गायत्री परिवार : मनोज यादव

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 17, 2025

 

 

चौपारण : प्रतिनिधि

कसियाडीह में चार दिवसीय गायत्री माता का प्राण प्रतिष्ठा समारोह सह 51 कुण्डीय राष्ट्र जागरण महायज्ञ की शुरुआत रविवार को हुई। शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देश पर अखिल विश्व गायत्री परिवार की चौपारण इकाई द्वारा आयोजन हो रहा है। महायज्ञ को लेकर बाजे- गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 1001 महिला और युवतियां कलश के साथ यज्ञस्थल से पैदल चलकर हथिया नदी पहुँचे। धार्मिक मंत्रोच्चारण के साथ बरही विधायक मनोज कुमार यादव ने मुख्य पुजारी व पांच कुवारी कन्याओं के कलश में जलभरणी का कार्य किया। श्रद्धालुओ को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि गायत्री परिवार मानवता के कल्याण और आध्यात्मिक विकास को बढ़ावा देने और वैदिक ज्ञान और सनातन धर्म के सिद्धांतों के बारे में शिक्षित करने के किये काम करता है, जिससे वे अपने जीवन मे सकारात्मक परिवर्तन ला सके। कलश यात्रा पूर्व मुखिया संघ अध्यक्ष राजदेव यादव, यवनपुर मुखिया जानकी यादव, स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि मो हेलाल अख्तर, भाजपा नेता अरविंद सिन्हा, विकास यादव, बलराम दाँगी, सुमन सिंह, रामचन्द्र सिंह, सियाराम सिंह, प्रकाश गुप्ता, विवेकाकन्द विवेक आदि। आयोजन को सफाल बनने नरसिंह नायक, महेंद्र साव, नांकिशोर साव, गजाधर साव रूपेश सिंह, सुनील सॉ, अजित कुमार, विजय साव, प्रभात कुमार, वजीर साव अरविंद साव, भोला साव आदि शामिल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *