• Fri. Mar 6th, 2026

प० बंगाल कुल्टी श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुरबाड़ी में एक दिवसीय श्रीश्याम महोत्सव का धूमधामके साथ संपन्न हुआ ।

admin's avatar

Byadmin

Feb 16, 2025

 

रिपोर्ट : सत्येन्द्र यादव

कुल्टी, श्याम का टाबरिया बराकर नाम की समाजिक संस्था द्वारा गुरुवार की देर रात को चौकबाजार स्थित श्री मारवाड़ी पंचायती ठाकुरबाड़ी में एक दिवसीय श्रीश्याम महोत्सव का धूमधामके साथ संपन्न हुआ । फाल्गुन महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में खाटू वाले श्याम धड़ी की ज्योत प्रज्वलित की गई और सवामनी के प्रसाद का भोग लगाया गया। जहा खाटू वाले श्याम बाबा का भव्य दरबार सजाने के अलावा भव्य श्रंगार किया गया।

भजन गायक सौरव राजपूत का गाया भजन फाल्गुन को महीनों, लिख दीजो बाबाजी रे नाम, कोई काम नहीं दूजो, बस बोलो जय श्रीश्याम। जैसे भजनों से फाल्गुन महिना की याद से पूरा परिसर भक्ति की अरिवल धारा से गुंजायमान हो गया और अबीर गुलाल की होली से ढप की थाप पर श्याम भक्त थिरकते रहे।

जब कि बराकर, कुल्टी, नियामतपुर, आसनसोल, रानीगंज, चिरकुंडा, एग्यारकुंड की स्थानीय भजन मंडलियों ने भी एक से बढ़कर कइ मनमोहन भजन सुनाए और जय श्रीश्याम के नारे चारों तरफ गुंजायमान रहे। खाटू वाले श्याम को दूध का भोग लगाना, विदाई के गीत और मेंहदी के राजस्थान के लोकगीत से सभी श्याम भक्त भाव विभोर हो गए। जहा महिलाओ ने भी भजन सुनाए।
इस अवसर पर श्याम का टाबरिया संस्था के उत्सव दुधानी, सत्यम गाड़ोदिया, अनुभव गोयल, चेतन गाड़ोदिया, रीतेश नेवगी, जयेश जालान, रक्षित जालान, आयुष पोद्दार, किशन अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, कौशल गोयल, ध्रुव माखरिया, पीयूष अग्रवाल समेत कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *