• Wed. Apr 22nd, 2026

बीडीजेजे इंटर महविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि बने बसंत नारायण

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 15, 2025
crescent ad

 

झारखण्ड अधिविद्य परिषद के निदेर्शानुसार बीडीजेजे महाविद्यालय इंटर में शिक्षक प्रतिनिधि चयन हेतु एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता प्राचार्य भुनेश्वर प्रसाद वर्मा ने किया। इस पद के लिए दो उम्मीदवार भूगोल विभागध्यक्ष बसंत नारायण व वनस्पति शास्त्र विभागाध्यक्ष सुरेश प्रसाद ने अपना नामांकन दाखिल किया। महाविद्यालय के 14 शिक्षकों ने अपना मत का प्रयोग किया। मतदान सम्पन्न होने के बाद मतगणना में 8 मत बसंत नारायण व 6 मत सुरेश प्रसाद को प्राप्त हुआ। बसंत नारायण ने अपने प्रतिद्वंदी सुरेश प्रसाद को 2 मत से हरा कर शिक्षक प्रतिनिधि बने। ज्ञात हो कि इससे पूर्व भी बसंत नारायण शिक्षक प्रतिनिधि थे महाविद्यालय के सभी शिक्षकों ने बसंत नारायण को बधाई दी। बसंत नारायण ने कहा महाविद्यालय के शिक्षकों के हित में व महाविद्यालय के विकास के हित मे काम करूंगा। शिक्षक प्रतिनिधि अब महाविद्यालय शासी निकाय के सदस्य होंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *