• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में बाल चिकित्सा कक्ष का उद्घाटन आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह व संस्थान के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने किया

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 14, 2025

आदित्यपुर : सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर में स्थित 650 बेड के सुपर स्पेशलिटी नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में पीडियाट्रिक रूम (बाल चिकित्सा कक्ष) एवं प्राइवेट केबिन का उद्घाटन आदित्यपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह और संस्थान के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने फीता काटकर किया । इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर डॉक्टर केएन सिंह व अस्पताल के सभी डॉक्टर सहित कर्मी मौजूद रहे। संस्थान के अध्यक्ष मदन मोहन सिंह ने बताया कि पीडियाट्रिक रूम खुल जाने से दूर दराज से आने वाले लोगों को काफी सहूलियत पहुंचेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि अस्पताल में इलाज कराने वाले रोगियों को कम खर्चे में बेहतर सुविधा मिलेगी।

 

क्या हैं बाल चिकित्सा कक्ष

बाल चिकित्सा कक्ष बच्चों के स्वास्थ्य और विकास के लिए बनाया जाता हैं, यह एक विशेष चिकित्सा केंद्र होता है। बच्चों को आपातकालीन के दौरान इलाज देने के लिए बनाया जाता हैं। बाल चिकित्सा कक्ष में बच्चों की बीमारियों का निदान, उपचार और रोकथाम किया जाता हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *