• Thu. Mar 5th, 2026

बादम परियोजना टीम ने कुछ ही पत्रकारों द्वारा परियोजना के विकास की दी गई जानकारी

admin's avatar

Byadmin

Feb 11, 2025

परियोजना खुला भी नहीं की अधिकारी कर रहे हे पत्रकारों के साथ आंख मिचोली

बड़कागांव : बादम कोयला खनन परियोजना द्वारा 11 फरवरी 2025 को एनटीपीसी सीकरी कार्यालय में अपनी पहली आधिकारिक प्रेस मीट का आयोजन किया गया। इसमें बड़कागांव क्षेत्र सहित हजारीबाग जिले के अधिकांश प्रमुख पत्रकारों को भाग लेने के लिए बुलाया गया ।बादम कोयला खनन परियोजना टीम की ओर से परियोजना प्रमुख अरुण कुमार सक्सेना ने सभी पत्रकारो का स्वागत किया।

बादम परियोजना टीम द्वारा अब तक के परियोजना के विकास के बारे में जानकारी दी गई तथा साथ ही उन्होंने बताया कि शीघ्र ही एनटीपीसी बड़कागांव कार्यालय में एक जन सूचना केंद्र स्थापित किया जाएगा।इसके बाद सभी पत्रकरों से चर्चा की गई, जिसमें पत्रकारों ने जनता की चिंताओं और अपेक्षाओं के बारे में बात की।बादम टीम ने इसे नोट किया साथ ही इसकी सराहना की।स्थानीय समाज की अपेक्षाओं पर काफी चर्चा के बाद प्रेस मीट समाप्त हुई। परियोजना प्रमुख ने आश्वासन दिया कि ऐसी बैठकें नियमित रूप से आयोजित की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *