• Thu. Mar 5th, 2026

नशीली पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेल

admin's avatar

Byadmin

Feb 11, 2025

नशीली पदार्थ ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री मामले में पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर भेजा जेलबड़कागांव: सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर बसेरिया मोहल्ला स्थित नदी के किनारे कुछ लड़कों के द्वारा नशीली पदार्थ एवं ब्राउन शुगर का खरीद बिक्री की जा रही थी इसकी सूचना पर वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बड़कागांव के नेतृत्व एवं निर्देशन में एक टीम गठित कर छापामारी किया गया।

छापामारी में बड़कागांव बसेरिया मोहल्ला निवासी विशाल सोनी उर्फ छोटू पिता स्वर्गीय आदित्य सोनी सा0 बसेरिया मोहल्ला थाना बड़कागांव एवं रजनीश सोनी उम्र करीब 28 वर्ष पिता स्वर्गीय आदित्य सोनी सा0 बसेरिया मोहल्ला थाना बड़कागांव जिला हजारीबाग को पकड़ा गया। दोनों को तलाशी लेने के क्रम में विशाल सोनी उर्फ छोटू के पास से 5.12 ग्राम ब्राउन सुगर एवं कैस 21120/ रुपया एवं रजनीश सोनी के पास से तीन पुड़िया ब्राउन शुगर जिसका वजन 1.13 ग्राम कुल 6.25 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 21120 /- नगद बरामद किया गया।

इस संबंध में बड़कागांव थाना कांड संख्या 31/25 दिनांक 11.0.225 धारा 21b/29 एनडीपीएस एक्ट दर्ज किया गया। गिरफ्तार दोनों प्राथमिक अभियुक्त को न्यायिक हिरासत भेजा गया साथ ही इसके दो साथी रईस महतो एवं बलराम महतो भागे हुए हैं जिसे भी पुलिस तलाश कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *