• Thu. Mar 5th, 2026

बलियपुर की महत्वपूर्ण ख़बरें :बलियापुर: प्रधानखंता नारायण कुल्ही में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन में श्रोताओं की उमड़ी भीड़, जानिये अन्य ख़बरें ।

admin's avatar

Byadmin

Feb 11, 2025

रिपोर्ट :उमेश चौबे (बलियापुर प्रतिनिधि )

बलियापुर: प्रधानखंता नारायण कुल्ही में तीन दिवसीय अखंड हरि कीर्तन में श्रोताओं की भीड़ उमड़ी। मूल गायिका बांकुड़ा के बरनाली दास व दीप शिखा ने कीर्तन गायन के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। वहीं निरसा व जामताड़ा के रंग दलों ने नृत्य गीत के माध्यम से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। मौके पर मुखिया साथी बनर्जी, कन्हाई बनर्जी, अमित बनर्जी, विरू, तरूण, निखिल, रंजन, रोहित, मंशा, बादशाह, काजू, काशी, मनभुल, तापस, सजल, अचिंतो, संतो, किसन, अनीश, कार्तिक, मेघा आदि मौजूद थे।

            2

केनरा बैंक द्वारा स्कूली बच्चों के बीच खेल सामग्री वितरण 

बलियापुर : राजकीय उच्च विद्यालय प्रधानखंता में  सोमवार को केनरा बैंक की ओर से एक समारोह आयोजित छात्र-छात्राओं के लिए खेलकूद सामग्री उपलब्ध करवाया गया। इस अवसर पर बैंक की ओर से छात्र-छात्राओं के लिए क्रिकेट बैट, बॉल, कीट, बैडमिंटन, कोर्क, फुटबॉल आदि सामग्री उपलब्ध करवाए गए। मौके पर केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय के मंडल प्रबंधक नीरज कुमार, प्रबंधक निवेदिता कंचन, गोड़तोपा शाखा के अनिल कुमार मल्लिक आदि ने छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।  खेलकूद के साथ-साथ पढ़ाई के लिए भी विशेष ध्यान देने की जरूरत बताया। मौके पर स्कूल की प्रधानाध्यापिका शालिनी श्रीवास्तव ने केनरा बैंक के पदाधिकारी को धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में खेल शिक्षक सुशील यादव, पिंकी कुमारी, संदीपन कुमार, संतोष कुमार, अजिगल हांसदा ईश्वर प्रसाद, राकेश रंजन, कार्तिक कुमार, महेंद्र कुमार आदि थे।

3

सड़क दुघर्टना में झामुमो नेता समेत दो युवक घायल 

बलियापुर: झरिया रोड पर भिखराजपुर के पास  सोमवार की शाम करीब 4:15 बजे झामुमो नेता   मो सलीम को एक बाइक चालक द्वारा धक्का मार देने से वह बुरी तरह घायल हो गया। इस दौरान बाइक चालक रघुनाथपुर निवासी दीपक कर्मकार भी गंभीर रूप से जख्मी हो गया।  बाइक चालक दीपक कर्मकार बलियापुर से झरिया की ओर जा रहा था। इसी दौरान मो सलीम टोटो वाहन से उतर रहा था। बाइक चालक ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों घायलों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलियापुर ले गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों घायलों को शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल धनबाद रेफर कर दिया। घटना की सूचना बलियापुर पुलिस को दे दी गई है।

4

बलियापुर की अनु ने नेशनल गेम्स में जीता सिल्वर मेडल, लोगों में हर्ष

बलियापुर।चुनौती प्रतिभा को आगे बढ़ने से रोक नहीं सकता,और परिश्रम कभी बेकार नहीं जाता , इस कथन को सच कर दिखाया है बलियापुर मोदीडीह गांव की एक अत्यंत ग़रीब परिवार की सुभाष महतो की बेटी अनु कुमारी ने, जिसने उत्तराखंड में आयोजित 38वें नेशनल खेल में मॉडर्न पेंटाथलन गेम में झारखंड को रजत पदक दिलाया है, जिससे पूरे राज्य में हर्ष है। ज्ञात हो कि पेंटाथलन लेजर गण रन में अनु ने चीन में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुकी है, अनु कुमारी के इस जीत से उसके गांव बलियापुर में खुशी का माहौल है । सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने हर्ष जताते हुए अनु को बधाई दिया और कहा कि कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अपार संभावनाएं है , अनु कुमारी ने सिर्फ धनबाद ही नहीं पूरे राज्य का नाम रोशन किया है, इनको आगे बढ़ने के लिए हर संभव मदद की जाएगी। बधाई देने वालो में  भाजपा नेत्री तारा देवी, जिला परिषद उषा देवी, प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, समाजसेवी चौधरी चरण महतो, कामेश्वर महतो, निताई रजवार, स्वपन कुमार महतो, सुनील महतो, राधेश्याम महतो आदि शामिल है ।

5

बलियापुर :परघा राजबाड़ी में बंगला जातरा कार्यक्रम का आयोजन

बलियापुर :परघा राजबाड़ी में बंगला जातरा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया। जातरा का आनंद उठाया। कार्यक्रम का उद्घाटन। मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री तारा देवी ने किया। मौके पर सावन बाउरी, संतोष रवानी,गोउर मंडल, निताई रवानी, मनोज रवानी, दिलीप रवानी, हीरालाल रवानी, हेमंत मल्लिक, बबलू मंडल,सरोज मोदक, सनातन रवानी, बादल रवानी, विजय रवानी, पिंटू रवानी, गणेश मोदक , चिरंजीव मोदक, आलोक मोदक,गोलक रवानी,अजमल खान, आशीष मोदक आदि मौजूद थे।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *