• Thu. Mar 5th, 2026

आई एन चन्द्रो के हनुमान मंदिर में 24 घण्टे अखण्ड हरिकीर्तन का आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 8, 2025

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। श्री श्री हनुमान मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह आई इन चन्द्रो के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी आकर्षक सज सज्जा व भव्य पंडाल के ससथ मन्दिर प्रांगण में 24 घण्टे अखण्ड हरिकीर्तन का आयोजन किया गया। इस अखण्ड पूजा अनुष्ठान में सर्व प्रथम कमेशवर पंडित जी के द्वारा विधि विधान पूर्वक मंत्रोउचारन कर आज दिन शनिवार से 24 घण्टे अखण्ड हरिकीर्तन अनुष्ठान का शुभारंभ की गई। जो कल दिन रविवार को हवन के साथ समाप्त होगी तद्पश्चात,प्रसाद वितरण एवं महा भंडारा। वहीं कार्यक्रम में गायक मण्डली की ओर से झाल, ढोल, नाल हार्मोनियम,बेंजो का प्रदर्शन कर हरे राम हरे कृष्ण का भजन गाकर लोगों को मनमुग्ध कर दिया।इस अखण्ड पूजा को लेकर आयोजकों ने बताया कि इस हनुमान मंदिर का शिलान्यास सन 1999 में हुई थी एवं सन 2000ई० से यहां श्री हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा समारोह कार्यक्रम किया जाने लगा जो आजतक होती आ रही है और यहां के स्थानीय लोगों पर श्री हनुमान जी की कृपा हमेशा बनी रही तो आजीवन होता रहेगा। जय हनुमान जी की।इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री कन्हैया पासवान,जीतू पासवान,बाला पासवान,प्रदीप पासवान,भोला पासवान,राज कुमार पासवान,उमेश सिंह,बबलू पासवान,सागर सिंह,विजय पासवान,नन्द किशोर मिश्रा, दिनेश पासवान,उमेश पासवान,पिंटू सिंह,शशि पासवान,चन्दन पासवान,बिट्टू पासवान,सुमित पासवान,शिव भारती,प्रवीण चन्द्रवँशी,राज किशोर इत्यदि का सराहनीय योगदान रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *