• Wed. Apr 22nd, 2026

गोपीनाथडीह में समाजसेवी का निधन 

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 8, 2025
crescent ad

 

बलियापुर: गोपीनाथडीह के सामाजिक कार्यकर्ता में 50 वर्षीय अनिल सोरेन के इलाज के दौरान आज शनिवार को धनबाद स्थित शहीद निर्मल महतो मेमोरियल हॉस्पिटल धनबाद में निधन हो गया‌। उनकी तबीयत बिगड़ने पर 5 फरवरी को उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था  आज उनका निधन का समाचार मिलने पर सिंदरी के विधायक चंद्रदेव महतो, झामुमो  नेता जग्गू महतो, 20 सूत्री के प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, पूर्व मुखिया कन्हाई बनर्जी, टार्जन हेंब्रम, सोनाराम मुर्मू,नुनुलाल  आदि उनके आवास पहुंचे शोक संतृप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। मृतक के परिवार में उनकी पत्नी लखी सोरेन के अलावे तीन पुत्र एवं एक पुत्री है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *