• Tue. Feb 17th, 2026

प० बंगाल कुल्टी स्वर्ण महोत्सव का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 7, 2025

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी। शहर के मस्करा गल्ली स्थित श्री संतोषी माताजी परिवार द्वारा आयोजित 50 वां स्वर्ण महोत्सव का तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का समापन भंडारा और हवन-पूजन के साथ बुधवार की देर शाम को हुआ। जहा बड़ी संख्या में बराकर के लोग उपस्थित थे।

र्स्वागिय महादेवी अग्रवाल और पति बनारसी लाल अग्रवाल द्वारा स्थापित श्री संतोषी माता के मंदिर में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में माता का अलौकिक श्रंगार, अखंड ज्योत, और भव्य दरबार सजाने के के साथ साथ शहर के चौकबाजार और मस्करा गल्ली को बिजली की रोशनी से सजाया गया हैं। धार्मिक अनुष्ठान में माता की कथा के अलावा कोलकाता के बाबा ग्रुप भजन कीर्तन का आयोजन किये गए। जहां नियामतपुर, रानीगंज, कुल्टी, बराकर, चिरकुंडा, और निरसा की भजन मंडलियों द्वारा तीन दिनों तक भजन कीर्तन का आयोजन किया गए। स्थानीय महिलाओ की भजन मंडली ने भी माता का भजन कीर्तन किए। लगातार तीन दिनों तक भंडारा की भी व्यव्स्था की गई हैं। कोलकाता, दिल्ली और अस्ट्रेलिया से भी परिजन और श्रद्धालू आए। तीन दिन तक चलने वाले धार्मिक अनुष्ठान से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

इस अवसर पर बराकर चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, महावीर अग्रवाल, रामू अग्रवाल, बालमुकुंद अग्रवाल मनोज चौधरी समेत बड़ी संख्या में महिलाए भी उपस्थित थी। जब कि विद्वान पंडित रिषीकेश शर्मा ने सफल आयोजन के लिए लोगों को बधाई दी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *