

आज क्रीड़ा भारती धनबाद जिला द्वारा सूर्य सप्तमी के पावन अवसर पर सूर्य नमस्कार कार्यक्रम आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय ड्रीमलैंड पब्लिक स्कूल, ज्ञान भारती स्कूल, नॉलेज पैराडाइज स्कूल, किताबी कोना, क्रिएटर्स क्लासेज इत्यादि के सैकड़ों बालक बालिका को स्वामी योगरात्न सरस्वती और सोना राम महतो द्वारा सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया गया।

ज्ञात हो कि क्रीड़ा भारती की स्थापना साल 1992 से खेल के क्षेत्र विभिन्न स्थानों पर खेल का आयोजन करता है।

साथ ही क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 2024 में सम्मिलित प्रवीण कुमार, दीपक कुमार और कुमार गौरव को धनबाद जिला में प्रथम द्वितीय और गोविंदपुर प्रखंड में प्रथम का सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में क्रीड़ा-भारती की क्षेत्रीय मातृशक्ति प्रमुख शकुंतला मिश्रा जी, डॉ निशी महतो(पुत्री पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो), डॉ एन के पंडित, आर सी डूबे, प्रांत संपर्क प्रमुख कौशल सिंह जी, धनबाद महानगर अध्यक्ष डॉक्टर राज शेखर सिंह,जिला अध्यक्ष सुरेश महतो, जिला कोषाध्यक्ष मुकुल पाण्डेय,शिशिर भगत, बिनोद साव,श्री नंदकिशोर पाण्डेय,सोनाराम महतो, उपाध्यक्ष धनंजय महतो ,महिपाल यादव, सहित अनेकों क्रीड़ा भारती के कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
