
दारू प्रतिनिधित्व

झारखंड की पहली महिला स्वतंत्रता सेनानी सरस्वती देवी की 124वीं जयंती के अवसर पर दारू प्रखंड स्थित सरस्वती +2 उच्च विद्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और उन्होंने सरस्वती देवी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती देवी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने संबोधित करते हुए कहा कि सरस्वती देवी जी नारी सशक्तिकरण और स्वतंत्रता संग्राम की अमिट गाथा हैं। उन्होंने अपने अदम्य साहस और राष्ट्रभक्ति से यह सिद्ध कर दिया कि महिलाओं की भूमिका हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण है। हमें उनके संघर्षों से प्रेरणा लेकर समाज में महिलाओं के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में प्राचार्य रामेश्वर प्रसाद, मारूती शरण सहाय, शरदा सहाय, सुकेश सहाय, अनूपम सहाय, मुकेश सहाय, रघुवेंद्र सहाय, दीपा सहाय, दिव्या शालिनी, मीना नारायण सहित सरस्वती देवी जी के परिवार के अन्य सदस्य, विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थितजनों ने सरस्वती देवी जी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्रसेवा के पथ पर आगे बढ़ने का संकल्प लिया।

दारू पी 1–दारू स्वतंत्रता सेनानी सरस्वती देवी के जयंती में शामिल हुए सदर विधायक
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
