• Wed. Oct 1st, 2025

गणतंत्र दिवस पर निरसा विधानसभा क्षेत्र की मुखिया अपर्णा देवी सहित 14 मुखिया दिल्ली में किये गए सम्मानित

ByBiru Gupta

Feb 2, 2025

 

 

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

 

निरसा :गणतंत्र दिवस के अवसर पर पंचायत राज मंत्रालय भारत सरकार द्वारा झारखंड के 14 मुखियाओं को सम्मानित किया गया. दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस के गौरवशाली परेड में यें मुखिया विशिष्ट अतिथि के रूप में मौज़ूद थे. निरसा की श्रीमति अपर्णा देवी सहित कुल 14 मुखिया एवं श्री तपन तिवारी ने दिल्ली के इस कार्यक्रम में भाग लिया.

 

नई दिल्ली में आयोजित इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेने के साथ ही देश के राष्ट्रपति महामहिम द्रौपदी मुर्मू,प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी , रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, उपराष्ट्रपति ,राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ आदि गण्यमान्य केन्द्रीय मंत्रियों के साथ उक्त कार्यक्रम में इन मुखिया को भाग लेने का मौका मिला |

 

उक्त कार्यक्रम के लिए पंचायतीराज विभाग के दो नोडल पदाधिकारी अरशद अंसारी एवं आदित्य रंजन को नियुक्त किया गया था | इसके उपरांत सभी मुखियाओं को रक्षा राज्य मंत्री एवं केंद्रीय पंचायती राज मंत्री, भारत सरकार द्वारा सम्मानित किया गया |

 

अंत में सभी मुखियाओं ने उक्त कार्यक्रम को दिल से साराहा और अपने आप को गौरवान्वित महसूस किया |


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *