संवाददाता: बरही बरही व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष कपिल केशरी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट पर सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए इसे व्यापार और उद्योग के विकास के लिए प्रेरक बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट मध्यम वर्ग, व्यापारियों, किसानों और युवाओं के लिए लाभकारी साबित होगा और देश की अर्थव्यवस्था को गति देगा। कपिल केशरी ने कहा कि सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आय पर कर छूट देकर मध्यम वर्ग को राहत दी है, जिससे लोगों की क्रय शक्ति बढ़ेगी और बाजार में मांग को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे छोटे और मध्यम व्यापारियों को सीधा लाभ पहुंचेगा और स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम क्षेत्र को समर्थन देने के लिए उठाए गए कदम सराहनीय हैं। नए उद्योगों को बढ़ावा देने और व्यापारियों को सस्ती दरों पर ऋण उपलब्ध कराने जैसी योजनाओं से छोटे और मध्यम व्यापारियों को अपने व्यवसाय को विस्तार देने में सहायता मिलेगी। इसके अलावा, बुनियादी ढांचे के विकास और डिजिटल अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए किए गए प्रावधानों से व्यापारिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी। कपिल केशरी ने कहा कि डिजिटल लेनदेन और तकनीकी सुधारों से व्यापार को आसान बनाया गया है, जिससे देश के कारोबारी समुदाय को अत्यधिक लाभ मिलेगा। उन्होंने इस बजट को संतुलित और प्रगतिशील बताते हुए सरकार को बधाई दी और आशा व्यक्त की कि इससे व्यापारियों और उद्यमियों को आगे बढ़ने के नए अवसर मिलेंगे। There is no ads to display, Please add someBiru GuptaLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation हजारीबाग जिला के केरेडारी एवं पगार थाना में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक संपन्न बजट में मिडिल क्लास को कोई राहत नहीं, दुर्भाग्यपूर्ण और भेदभावपूर्ण बजट : अरुण साहू