
*हजारीबाग :* झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वधान मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार हजारीबाग की ओर से बैनरतले 90 दिवसीय डोर टू डोर कार्यक्रम का आयोजन दारू प्रखण्ड अंतर्गत दिग्वार , गडैया , अंबादोहर मे किया गया। जिसका मॉनिटरिंग डी एल एस ए सचिव श्री गौरव खुराना के द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम मे पी एल वी रोशन यादव , गणेश कुमार पासवान, तुलसी कुमार राणा के द्वारा लोगों को घरेलू हिंसा, डायन भूत प्रतिषेध अधिनियम,नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले नुकसान, इत्यादि से संबंधित जानकारी दिया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को यह भी बताया गया कि आपसी छोटे छोटे विवादों मे डी एल एस ए के माध्यम से बातचीत कर विवाद को निपटाया जा सकता है। डी एल एस ए एक ऐसी जगह है जहां त्वरित एवं निःशुल्क कार्य किया जाता है,जहां से प्रत्येक दिन दोनों पक्षों मे समन्वय बनाते हुए विवाद को समाप्त किया जा रहा है। तथा आवश्यकता पड़ने पर निःशुल्क अधिवक्ता भी उपलब्ध करवाया जाता है। समय समय पर राष्ट्रीय लोक अदालत एवं मासिक लोक अदालत का आयोजन कर दोनों पक्षों के सहमति तथा लोक अदालत का लाभ देते हुए मुकदमे को समाप्त किया जा रहा है। साथ ही साथ लोगों जिला विधिक सेवा प्राधिकार से मिलने वाली सुविधाओं के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दिया गया। मौके पर कई महिला पुरुष उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
