
बड़कागांव: प्रखंड की नापोखुर्द पंचायत स्थित दर्शनीय रमणिक मुरली पहाड़ धाम शिवलिंग मंदिर प्रांगण में मकर सक्रांति के अवसर पर मंगलवार को विशाल भव्य मेला सह आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने मेला एवं आर्केस्ट्रा का उद्घाटन फीता काटकर किया। तथा अपने संबोधन में कहां कि आज से नया वर्ष शुरुआत हो रहा है इसलिए नया कार्य आज़ आरंभ कर सकते हैं। चुनाव हारें कार्य क्षेत्र नहीं हारें है इसलिए निःसंकोच आपलोग हमें दुःख-सुख में याद कर सकतें हैं। वहीं मेले आर्केस्ट्रा के कलाकारों ने मनमोहक गीत और नृत्य प्रस्तुत कर मेला में आए ग्रामीण महिला-पुरुष और बच्चे का भरपूर मनोरंजन किया। लोग देर शाम तक झूमते रहे। मेला में दस हजार से ज्यादा लोगों की भीड़ देखी जा रही थी। मकर सक्रांति को लेकर मुरली पहाड़ स्थित शिवलिंग मंदिर में सर्वप्रथम पूजा अर्चना करने के बाद मेला एवं आर्केस्ट्रा का भरपूर आनंद लिया। वहीं मेले में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद बंधन नर्सिंग होम के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया था। वहीं मेले में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन चौकन्ने व तैनात थें। बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में बड़कागांव इंस्पेक्टर अनिल कुमार थाना प्रभारी नेमधारी रजक व सशस्त्र दल के जवान शामिल थें।मौके पर मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि रांची से चलकर आए तेली साहू समाज के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष हरिनाथ साहू, समाजसेवी कौलेश्वर साव ,पंकज कश्यप, रामविलास साव, पैक्स अध्यक्ष बिक्रम निशांत,जिप प्रतिनिधि मो इब्राहिम, दिपक साव,को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। मुरली पहाड़ धाम मेला एवं आर्केस्ट्रा समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार साव ,संरक्षक चंदर साव उर्फ चंदर भाई, पंसस सह कोषाध्यक्ष एवं रक्षा मंत्री गणेश साव, पूर्व मुखिया सोनी देवी, प्रतिनिधि चंद्रिका कुमार साव, मुकेश कुमार, सुभाष कुमार, विजय कुमार, पवन कुमार मुंडा, गणेश साव उर्फ राजू, शिव कुमार, दीपक साहू, सोना साव, चंद्रिका कुमार , नरेश साव,कलेश्वर साहू, विक्की कुमार, रविंद्र साहू, सुमित्रा देवी,देवनाथ ,कामेश्वर, विनोद मुंडा ,पवन साहू, पवन मुंडा सहित अन्य लोग उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
