• Sat. Mar 7th, 2026

सांसद व विधायक ने 150 ग्रामीणों के बीच किया कंबल का वितरण

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 12, 2025

 

चौपारण : प्रतिनिधि

शबरी माता मंदिर परिसर में सांसद मनीष जायसवाल, विधायक मनोज कुमार यादव ने ठंड से बचने के लिए जरूरमन्दों के बीच कंबल का वितरण किया। सांसद व विधायक के सौजन्य से कम्बल उपलब्ध कराया गया था। जहां कुल 150 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस दौरान स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजदेव यादव, नाई समाज व अखिल भारतीय भुइँया समाज के सदस्यों ने सांसद व विधायक का स्वागत किया और माँग पत्र सौंपा। सांसद ने लोगों से ठंड से बचने की अपील किया। विधायक ने कहा कि आपकी जनसेवा से बढ़कर कुछ नही है। मौके पर भाजपा नेता रामस्वरुप पासवान, आदित्य चौरसिया, सुधीर सिंह, रिशु बर्णवाल, रोहित जैन, अशोक केशरी, आज़ाद भुइँया, कैलाश भुइँया, रंजीत भुइँया, बिरजू ठाकुर, बिरेन्द्र भुइँया, शुभम कुमार, रामप्रसाद भुइँया, संतोष भुइँया, तपेश्वर ठाकुर सहित अन्य।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *