• Thu. Mar 12th, 2026

दिल्ली चुनाव में गठबंधन में टूट को लेकर कहा तेजस्वी,

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 9, 2025

 

बक्सर: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि यह पहले से तय था कि इंडिया गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए है…आगे देखा जाएगा कि चुनाव प्रचार में जाएंगे या नहीं. बिहार की यात्रा पर निकले तेजस्वी यादव आज बक्सर पहुंचे. यहां उन्होंने उक्त टिप्पणी की.

 

बक्सर के सभा कक्ष में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में तेजस्वी यादव ने कहा कि, इंडिया गठबंधन (INDIA alliance) बनने के दौरान यह तय हो गया था कि यह गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए है, विधानसभा चुनाव के लिए यह गठबंधन नहीं है. हालांकि जब उनसे पूछा गया है कि क्या आप चुनाव प्रचार के लिए दिल्ली जाएंगे तो उन्होंने कहा कि यह तय नहीं है, आगे देखा जाएगा. हालांकि तेजस्वी ने यह भी कहा कि बिहार में हम साथ-साथ हैं.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *