
संवाद सूत्र,जागरण,मेसकौर(नवादा):-प्रखंड के बिसिआईत पंचायत अंतर्गत पसाढ़ी गांव स्थित एम० जे० बी० स्कूल परिसर में देव भूमि फाउंडेशन ट्रस्ट के कोऑर्डिनेटर सुबोध लाल के द्वारा बुधवार को लगभग तीन दर्जन असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को बीच कंबल का वितरण किया। देव भूमि सेवा फाउंडेशन के कार्यकर्ता ने निःसहाय बूढ़े बुजुर्गों एवं दिव्यांग जनों के बीच गर्म वस्त्र का वितरण किया। जिसमें कई जरूरतमंद महिला और पुरुष वृद्धजन के अलावे दिव्यांगजन को भी कंबल बांटा गया। कड़ाके की ठंड में जैसे तैसे गुजारा कर रहे कई निः सहाय लोगों ने कंबल को पाते ही हर्षित हो गए। दिल्ली की स्वयंसेवी संस्था देव भूमि सेवा फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर सुबोध लाल ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य असहाय एवं वृद्धजनों को किसी भी तरह से मदद पहुंचाना है। ताकि असहाय एवं वृद्ध जन की भी आवश्यकता पूरा हो सके। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। ठंड के मौसम में जरूरत के हिसाब से गर्म कपड़े अवश्य पहनें।वहीं एम० जे० बी० स्कूल संचालक अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रस्ट का ध्येय असहाय लोगों की सेवा करना है। इन्होंने पिछले वर्ष भी प्रखंड के दर्जनों गांव में कंबल वितरण कार्यक्रम किया था। जो सराहनीय है। इस बार भी पसाढ़ी, निमचक, राधेमोहन बीघा व मदारीढा़ब के लोगों के बीच वितरण किया गया।इसके पूर्व संस्था पर जागरण पंचायत क्लब के सदस्य अंजली कुमारी, अरविंद कुमार डा. सुनील कुमार,कौशल कुमार ने गांव में घूम घूमकर जरूरतमंद बुजुर्गों को चिन्हित किया और उन्हें पावती दी। मौके पर समाजसेवी प्रेम कुमार व अशोक राजवंशी के अलावे अन्य लोग उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
