• Sat. Mar 7th, 2026

शिक्षक खिरोधर राणा की पुण्य तिथि मनाई गई!!

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 8, 2025

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गरी कलां गांव निवासी स्व खिरोधर राणा उच्च विद्यालय गरी कलां के शिक्षक की पुण्य तिथि 8 जनवरी को उनके पैतृक आवास में मनाई गई! इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवलाल महतो उपस्थित रहे! कार्यक्रम की शुरुआत स्व खिरोधर राणा के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया! इस अवसर पर भाजपा नेता शिवलाल महतो ने कहा कि खिरोधर राणा कर्णपुरा क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रदूत का काम किए! उन्होंने कर्णपुरा क्षेत्र में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए अपना जीवन समर्पित करते हुए अग्रणी भूमिका निभाई! कार्यक्रम को भाजपा नेता सुरेंद्र राणा हरिलाल महतो शिक्षक अनिल राणा ने समेत अन्य ने अपने संबोधन में स्व खिरोधर राणा के शिक्षा के क्षेत्र में उनके गुणों का बखान किया!कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के भूत पूर्व प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र राणा ने किया जबकि संचालन समाजसेवी हरि लाल महतो ने किया! मौके पर गोबिंद माली महेंद्र राणा मनोज महतो स्व खिरोधर राणा बालेश्वर महतो रघुनंदन प्रसाद कृष्णा राम कमलनाथ महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे! कार्यक्रम के अंत में स्व खिरोधर राणा के दोनों पुत्र अशोक कुमार राणा अनिल कुमार राणा ने उपस्थि लोगों का आभार प्रकट किया!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *