
*सेंट मेरी पब्लिक स्कूल का 24 वां वार्षिक उत्सव विद्यालय की सफलता और बच्चों की प्रतिभा का प्रतीक है :– प्रदीप प्रसाद*

सेंट मेरी पब्लिक स्कूल ने अपने 24 वें वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया जहां मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद शामिल हुए,यह भव्य कार्यक्रम शहर के सिंदूर, सियरी, हजारीबाग में आयोजित किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं फीता काटकर कर किया गया, इसके बाद विधिवत रूप से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और बच्चों की कला और सांस्कृतिक प्रदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने नृत्य, संगीत, अभिनय, और खेलकूद प्रतियोगिताओं सहित कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया, जिसने उपस्थित दर्शकों का दिल छू लिया।

कार्यक्रम में अभिभावक उपस्थित थे, जिन्होंने बच्चों के प्रदर्शन का आनंद लिया और इस ऐतिहासिक अवसर पर विद्यालय के विकास और सफलता की कामना की। इस आयोजन ने सेंट मेरी पब्लिक स्कूल के समर्पण और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को एक बार फिर से प्रमाणित किया।
मौके पर प्रदीप प्रसाद ने कहा की ऐसे कार्यक्रमों में शामिल होने से मन प्रसन्न और प्रभावित होता है बच्चों की कला ऐसे कार्यक्रमों से उभरती है विद्यालय परिवार को 24वीं वर्षगांठ की बहुत-बहुत बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
