
पटना: बिहार से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां लोग भूकंप का झटका महसूस कर घरों से बाहर निकल भागे। पटना समेत कई जिलों में लोगों ने यह झटका ज्यादा महसूस किया। आज सुबह करीब 6:38 के करीब लोगों को भूकंप के झटका महसूस हुआ। इस दौरान लोग काफी डर गए। भूकंप का झटका महसूस होते ही अधिकतर लोग अपने घरों से बाहर निकल गए।

पटना में भूकंप का झटका करीब 30 सेकंड तक महसूस किया गया। पटना के अलावा मोतिहारी, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, सुपौल, सीवान, समस्तीपुर, मुंगेर, किशनगंज, वैशाली समेत अन्य शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

वहीं मधुबनी में सुबह होने के कारण भूकंप को ज्यादातर लोग समझ नहीं पाए लेकिन जो जाग गए थे या बिछावन हिलने से जागे, वह तुरंत घर से बाहर भागे। महिलाओं में काफी डर समाया हुआ है। भूकंप के आधे घंटे बाद भी लोग घर से बाहर हैं। लोगों को घरों के अंदर अपने बिछावन के ऊपर टंगा पंखा झूलते देखा, जिससे डर समाया हुआ है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, तिब्बत के जिजांग इलाके में जमीन के अंदर करीब 10 किमी भूकंप का केंद्र था। इस समय मंगलवार सुबह 6:35 बजे था। इसके बाद नेपाल और बिहार में भी झटके महसूस किए गए। हालांकि बिहार में अब तक कहीं से कोई नुकसान की खबर नहीं आई है। फिलहाल स्थिति सामान्य है। इधर, पटना के गर्दनीबाग के लोगों ने बताया कि सुबह परिवार के साथ चाय पी रहा था अचानक कंपन महसूस हुई। छत की ओर देखा तो पंखे को हिलते हुए पाया। इसके बाद फौरन घर से बाहर निकलकर सड़क पर गया। हाड़ कंपा देने वाली ठंड में भी कई लोग सुबह सुबह अपने घरों से बाहर निकले दिखे। इस सभी ने भूकंप के झटके महसूस किए थे।
*दरभंगा में 15 सेकेंड तक हिलती रही धरती*
दरभंगा जिले में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए है। बताया जाता है कि लगभग 15 सेकेंड तक धरती हिली है। अहले सुबह कई लोगों भूकंप के झटके महसूस हुए तो लोग अपने घर से बाहर निकल एक दूसरे को बताने के लिए सोर मचाने लगे। झटके महसूस करने वाले दीपक चौधरी ने बताया कि उन्हें सुबह सुबह तेजी से झटके महसूस हुए तो उन्होंने अपने घर मे सो रहे लोगों को जगाते हुए घर से बाहर निकल आए। इसी दौरान बाहर कुछ लोग भी निकल कर भूकम्प के झटके महसूस होने की बात कर रहे थे। तब जाकर उनकी भी आशंका खत्म हो सकी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
