• Sun. Mar 8th, 2026

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओं का किया समाधान

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 7, 2025

 

*जनता की समस्याएं मेरी अपनी समस्याएं हैं। उनके समाधान के लिए मैं सदैव तत्पर हूं। क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा ही मेरा प्राथमिक उद्देश्य है :– प्रदीप प्रसाद*

 

हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने मंगलवार को सुबह अपने विधायक सेवा कार्यालय में जनता जनार्दन से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया। सुबह करीब 8:30 बजे ही श्री प्रसाद अपने कार्यालय में उपस्थित हो गए थे। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए सैकड़ों नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत, सामाजिक, और प्रशासनिक समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा। इनमें राशन कार्ड, पेंशन, सड़क, बिजली, पानी की समस्याएं और विकास कार्यों में आ रही बाधाओं से संबंधित मुद्दे प्रमुख थे। श्री प्रसाद ने सभी समस्याओं को अत्यंत धैर्य और संवेदनशीलता के साथ सुना। विधायक ने मौके पर ही कई समस्याओं का समाधान कराया। संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए और आवश्यक फीडबैक भी प्राप्त किया। कुछ जटिल मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की आपकी समस्याएं मेरी अपनी समस्याएं हैं। जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए मैं सदैव तत्पर हूं। हर समस्या का समाधान होगा। उपस्थित जनता ने विधायक के प्रयासों और उनकी तत्परता की सराहना की। एक ग्रामीण ने कहा की विधायक जी हर बार हमारी समस्याओं को सुनते हैं और तुरंत समाधान करते हैं। यह हमारे लिए एक बड़ी राहत है।

 

श्री प्रसाद ने यह भी कहा कि इस प्रकार का सीधा संवाद कार्यक्रम जनता से जुड़ने का सबसे प्रभावी माध्यम है। यह न केवल लोगों की समस्याओं को समझने में मदद करता है, बल्कि क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का आकलन करने का अवसर भी प्रदान करता है। जनता के लिए विधायक द्वारा यह प्रयास क्षेत्र में विश्वास और विकास का प्रतीक बनता जा रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *