• Sun. Mar 8th, 2026

प० बंगाल कुल्टी आत्म निर्भर प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओ के बीच प्रमाणपत्र वितरित किए गए

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 6, 2025

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी, सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के टाउनशिप एरिया में सीआरएस फंड से महिलाओ को स्वालंबी बनाने के लिए रविवार की शाम को स्वामी विवेकानंद बानी प्राचार समिति द्वारा चलाए जा रहे आत्म निर्भर प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओ के बीच प्रमाणपत्र वितरित किए गए।

इस दौरान स्वामी विवेकानंद वाणी प्रचार समिति की प्रशिक्षण इंचार्ज मीनाक्षी बोस ने बताया कि दो बेच के सहायक ब्यूटी थेरेपी प्रशिक्षण दिया गया था और आपातकालीन मेडिकल टेक्निशियन का भी प्रशिक्षण दिया गया। जो की छह महिना का प्रशिक्षण था। जिसकी मियाद पूरी होने पर प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओ के बीच प्रमाणपत्र वितरित किए गए। आज नवीन वर्ष के लिए छह महिना का प्रशिक्षण के बीस लोगों का चुनाव हुआ हैं। जिसमे मेडिकल का प्रशिक्षण देने के बाद आस पास के अस्पताल में प्रेक्टिकल कराने के बाद प्रशिक्षण प्रमाणपत्र वितरित किए जाएंगे। इस दौरान संस्था के देवीदास राय, शुभव्रत प्रमाणिक, संदीप खान, संजय मडंल, संचिता घोष का सराहनीय योगदान रहा।

वहीं प्रशिक्षण प्राप्त महिलाओ को प्रमाणपत्र वितरित करने के दौरान सेल ग्रोथ वर्क्स कुल्टी के इडी अनिल कुमार, सीजीएम सुभाशीष सेन गुप्ता, के दे, ईश्वर नागरेल, ए मुखर्जी, जेड आदिल, के वर्मन, डाक्टर एस मिश्रा, गौरव दास समेत कई अधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *