
मेसकौर(नवादा):-प्रखंड के दो उप स्वास्थ्य केन्द्र सहित बिहार के कई उप स्वास्थ्य केन्द्र पर टीकाकरण का उद्घाटन शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम किया। जिसमें मेसकौर प्रखंड के बिजुबिघा व नदसेना उप स्वास्थ्य केन्द्र भी शामिल है।

जहां अब नियमित टीकाकरण किया जाएगा। सीएचसी प्रभारी डॉ सुबीर कुमार ने बताया कि नियमित टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने व सुगमता पूर्वक टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रखंड के चिह्नित दो हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीकाकरण कॉर्नर विकसित किया गया है। जहां टीकाकरण की सुविधा सप्ताह में तीन दिन उपलब्ध होगी।

टीकाकरण कॉर्नर के माध्यम से नियमित टीकाकरण अभियान में शामिल शामिल सभी जरूरी टीकों से गर्भवती महिलाएं व 0 से 05 साल तक के बच्चों को आच्छादित किया जायेगा। इससे ग्रामीण इलाकों में टीकाकरण कवरेज को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने लोगों से अपने परिवार व बच्चों के टीकाकरण में इन केंद्रों का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की
वहीं स्वास्थ्य प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा ने कहा कि
प्रथम चरण में भी प्रखंड में दो केंद्र सहवाजपुर व बैजनाथपुर में उद्घाटन किया गया था। अब दूसरे चरण में दो केंद्र मे यह सुविधा और उपलब्ध कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार व गुरुवार को टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध होगी।
चिन्हित सभी टीकाकरण कॉर्नर पर सभी जरूरी इंतजाम किये गये हैं।ताकि टीकाकरण का कार्य सुचारू व प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके। मौके पर एएनएम प्रमिला कुमारी, बीसीएम राजीव कुमार, बीएमसी राकेश कुमार, आशा रेखा कुमारी, निर्मला कुमारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
