• Sat. Feb 21st, 2026

ईचागढ़ : खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई से बालू माफियाओं में मचा हड़कम, 1लाख 16 हजार सेफ्टी के बाद 20 हजार सीएफटी अवैध बालू भंडारण व अवैध बालू लदा एक हाइवा को किया जप्त

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 23, 2024

ईचागढ़ : सरायकेला खरसावां जिला के खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर सतपति के निर्देश पर बालू माफिया के गढ़ पर लगातार कार्रवाई देखने को मिल रही है।

शुक्रवार को जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर ईचागढ़ थाना अंतर्गत बिरडीह गांव में तीन जगह छापेमारी कर 20 हजार सिएफटी अवैध बालू भंडारण व बालू लदा एक हाइवा को जप्त किया गया है। बता दे की पिछले सप्ताह के शुक्रवार को ही ईचागढ़ थाना क्षेत्र के सोड़ो एवं जरगोडीह में खनन विभाग ने छापेमारी कर 1 लाख 16 हजार सीएफटी अवैध बालू भंडारण को जप्त किया था। खनन विभाग की लगातार छापेमारी के कारण बालू माफियाओं में डर का माहौल पैदा होने लगा है। ईचागढ़ एवं तिरुलडीह थाना क्षेत्र बालू माफिया का हब माना जाता हैं। लेकिन ऐसी स्थिति क्या उत्पन्न हो गई है कि ईचागढ़ थाना क्षेत्र में बालू चोरी की समस्या खत्म होने का नाम नहीं ले रही है।

अवैध बालू भंडारण की बड़ी खैप मिलने से कई सवाल भी उत्पन्न होने लगे हैं स्थानीय निवासी भी पूरे सिस्टम पर ही सवाल उठा रहे हैं। छापेमारी दल में खान निरीक्षक समीर कुमार एवं स्थानीय पुलिस मौजूद रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *