
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी, कुल्टी के रांचीग्राम स्थित सेठमोतीलाल तुलसीराम फ्री प्राईमरी स्कूल द्वारा संचालित रांचीग्राम पब्लिक स्कूल में रविवार को वाषिर्क खेलकूद एंव संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गान से हुई।

इस दौरान स्कूल के संस्थापक सदस्य एंव मुख्य अतिथि नंद किशोर खाटू वाला ने कहा कि पूर्वजों द्वारा स्थापित स्कूल से शिक्षा लेकर कइ छात्र छात्राएं सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं और कई प्राइवेट जोब में हैं। उन्होंने कहा कि कुल्टी इस्पात कारखाना खुलने के दौरान यह इलाका काफी पिछड़ा था और सबसे अधिक आबादी पिछड़ों की हैं। यहां के लोग अंग्रेजी शिक्षा के लिए के लिए दूसरे शहर में जाते थे। इस विषय को ध्यान में रखकर रांचीग्राम पब्लिक स्कूल खोला गया। जहां न्यूनतम फीस पर बच्चों को शिक्षा दी जाती हैं और कोई बच्चा बहुत ही गरीब हैं तो वैसे बच्चों के लिए अलग से फंड की व्यवस्था की गई हैं।
स्कूल के संस्थापक सदस्य सुमित खाटूवाला ने कहां कि पूर्व में खोली गई स्कूल को राज्य सरकार संचालित हैं। पूरा परिवार शिक्षा से जुड़ा रहने के कारण शिक्षा से भारी लगाव हैं। पूर्वजों की धरोहर को संजोकर रखने का प्रयास किया जा रहा हैं। जीसमे सभी की सहभागिता जरूरी हैं।
इस मौके पर खेलकूद प्रतियोगिता में सफल लगभग 300 बच्चो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। जहां स्कूल के प्रधानाचार्य कुलदीप सिंह, कविता सलूजा, मदन गुप्ता, शिबू छावले, संतोष रजक, अधिवक्ता पंकज खाटूवाला, कालू गुप्ता, अंशू यादव, सीमा बाघ, जेपी कुमारी, रोशनी दास एंव बच्चो के अभिभावक उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
