• Wed. Mar 4th, 2026

कपाली : हत्या के मामले का पुलिस ने किया खुलासा, तीन अपराधकर्मियों को भेजा न्यायिक हिरासत में

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 7, 2024
सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने बीते दो दिसंबर को हांसाडुगरी फातिमा मस्जिद के समीप भालूबासा निवासी संदीप कुमार सिंह की हत्या मामले का खुलासा करते हुए कांड में शामिल तीन अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस की गिरफ्त में आए अपराधकर्मियों में शमशाद अंसारी, मोहम्मद शारिक और समसुद्दीन मोमिन बताया जा रहा है। पुलिस ने उनके पास से हत्या में इस्तेमाल किया हुआ देशी कट्टा और दो जिंदा गोली भी बरामद किया है। एसपी मुकेश लुणायत ने बताया कि दो दिसंबर को कपाली ओपी क्षेत्र में फातिमा मस्जिद के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। शव की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई थी। वह जमशेदपुर के भुइयांडीह में लेडीज कॉर्नर चलाता था। मृतक के भाई प्रदीप सिंह की शिकायत पर कपाली ओपी में हत्या का मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मृतक और घटनास्थल से बरामद सामग्री में मृतक के पॉकेट से 19,600 नगद, एक एंड्रॉइड फोन, एक मोटरसाइकिल JH05CX- 2226 लोन बुक आदि बरामद किया था। गिरफ्तार आरोपी समसुद्दीन मोमीन का पूर्व भी अपराधिक इतिहास रह चुका है। जिसमें गोवंश हत्या और पशु क्रूरता के मामले में शामिल रहा है। छापेमारी अभियान में कपाली ओपी प्रभारी सोनू कुमार, एएसआई असलम अंसारी, एएसआई सुमित तिकीं, एएसआई मो. वसीर खान शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *