• Sat. Apr 4th, 2026

वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर निरीक्षण दिवस समारोह का आयोजन!!

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 7, 2024
crescent ad

 

 

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

 

 

 

केरेडारी: 7 दिसंबर 2024 को खान सुरक्षा सप्ताह 2024 के उपलक्ष्य में चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना मे निरीक्षण दिवस का आयोजन धोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम टीम द्वारा किया गया! इस अवसर पर टीम ने सीबीसीएमपी का निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में डीएमएस रत्नाकर सुंकी और आईएसओ पर्यवेक्षक अशोक कुमार भी उपस्थित थे? इस मौक़े पर नवीन गुप्ता, महाप्रबंधक, चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना भी मौजूद थे!

समारोह के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद सुरक्षा की शपथ ली गई! इस दौरान विभिन्न गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए! सुरक्षा के महत्व को उजागर करने के लिए एक नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था! सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कार वितरण किया गया, ताकि उनकी मेहनत और समर्पण को सराहा जा सके!कार्यक्रम समाप्त होने के बाद टीम ने खदानों का दौरा किया। कार्यक्रम के समापन पर सभी सम्माननीय व्यक्तियों ने दृश्यों के बीच वृक्षारोपण भी किया, जिससे पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता व्यक्त हुई!यह समारोह कर्मचारियों के बीच सुरक्षा जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ और खदानों में सुरक्षा की उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। यह “सुरक्षा सप्ताह 2024” 04 दिसंबर से 13 दिसंबर तक आयोजित किया जाएगा, और इसमें विभिन्न गतिविधियाँ कर्मचारियों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता और उत्साह को और बढ़ाएंगी!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *