• Wed. Mar 4th, 2026

आदित्यपुर : एक परिवार को कार का हॉर्न मारना पड़ा महंगा, उपद्रवियों ने बुरी तरह से परिवार को पीटा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 7, 2024
आदित्यपुर: बीती रात आदित्यपुर थाना अंतर्गत एस टाईप चौक के समीप सड़क पर शराब पी रहे उपद्रवियों को हॉर्न मार हटाने की कोशिश में एक परिवार को बुरी तरह महंगा पड़ गया हैं। शुक्रवार की देर रात घोड़ाबांधा से शादी अटेंड कर लौट रहे रैन बसेरा के समीप रहनेवाले एक परिवार पर असामाजिक तत्वों ने जानलेवा हमला कर दिया जिसमें महिलाएं व परिवार के आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। वही गाड़ी में बैठे दो बच्चे भी डरे और सहमे से हैं।उपद्रवियों ने उनके कार को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। घायल अवस्था में परिवार देर रात थाने पहुंचा और मामले की जानकारी पुलिस को दी। मिली जानकारी के अनुसार आदित्यपुर रेन बसेरा के समीप रहने वाले पंकज कुमार सिंह अपने साले की शादी में जमशेदपुर के घोड़ाबांधा गए थे। शादी अटेंड करने के बाद अपनी कार से वापस घर लौट रहे थे। कार में उनके साथ उनके पिता अक्षय कुमार सिंह, मां शोभा देवी, भाई रितेश कुमार सिंह, भाभी संतोषी कुमारी, मौसी एवं दो बच्चे सवार थे। एस टाइप चौक के समीप बीच सड़क पर असामाजिक तत्व शराब पीने के साथ उपद्रव मचा रहे थे। हॉर्न मारते ही सभी लोग आग बबूला हो गए और कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इतना ही नहीं कार में सवार महिला एवं पुरुषों के साथ मारपीट भी शुरू कर दी। किसी तरह से जान बचाकर लहू लुहान अवस्था में सभी थाने पहुंचे।फिलहाल घायलों का प्राथमिकी की दर्ज कर उपचार के लिए भेज दिया गया हैं। बताया जा रहा है कि घटनास्थल से थोड़ी ही दूर पर एक शादी समारोह की पार्टी चल रही थी। आशंका जताई जा रही है कि सभी उपद्रवी शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे थे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *