
आदित्यपुर : सरायकेला- खरसावां जिला के आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के थाना रोड से गुरुवार को उजाड़े गए फुटपाथी दुकानदारों को नगर निगम की ओर से दिन्दली बाजार में बसाने का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को उपनगर आयुक्त पारुल सिंह की मौजूदगी में चिन्हित स्थल पर व्यापक पैमाने पर साफ- सफाई का काम कराया गया। वैसे पारुल सिंह ने साफ कर दिया है कि सड़कों पर किसी हाल में अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने एक बार फिर से अतिक्रमणकारियों से समय सीमा के भीतर सड़कों से अतिक्रमण हटा लेने की अपील की है। मालूम हो कि कृषि उत्पादन बाजार समिति की ओर से दिन्दली बाजार के अंदर दुकान लगाने और महसूल वसूली करने का निर्देश दिया गया है, मगर शेरे पंजाब से लेकर रेलवे फाटक, हॉस्पिटल लाइन, बिजली ऑफिस लाइनएवं अन्य जगह फुटपाथ पर दुकान लगवा कर उनसे महसूल वसूला जा रहा है, इस पर बाजार समिति की सचिव सारिता देविका ने बताया कि नियम के अनुसार सरकार द्वारा आवंटित बाजार से ही सेवा शुल्क वसूलना है। मीडिया से बातचीत के क्रम में सचिव ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि शुल्क वसूली कहां से की जा रही है। फुटपाथ में दुकान लगाने की अनुमति नहीं दी गई है। चिन्हित स्थल पर ही दुकान लगाना है। किन परिस्थितियों में फुटपाथ पर दुकान लगवाकर उनसे पैसे वसूले जा रहे हैं इसकी जांच कराई जाएगी। साथ ही विभाग के आला अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
