• Fri. Apr 3rd, 2026

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने सब्जी मंडी का किया पुन: औचक निरीक्षण, व्यापारियों की समस्याओं का तुरंत समाधान शुरू

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 6, 2024
crescent ad

 

*महिलाओं के लिए शौचालय निशुल्क, बिजली व्यवस्था के लिए अधिकारियों ने किया निरीक्षण, कार्य होगा जल्द प्रारंभ*

 

*सब्जी मंडी क्षेत्र में व्यापारियों और ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो जिसके लिए मैं सदैव तत्पर हूं :– प्रदीप प्रसाद*

दारू /हजारीबाग

सदर विधायक प्रदीप प्रसाद जनता के लिए सक्रिय और समर्पित रहने के अपने वादे को पूरा करते हुए इन दिनों पूरी तरह से एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं। गुरुवार को निरीक्षण के बाद, उन्होंने शुक्रवार को पुन: सुबह करीब 6:00 बजे औचक रूप से सब्जी मंडी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से सीधा संवाद स्थापित किया और उनकी समस्याओं को सुनते हुए त्वरित समाधान की दिशा में कदम उठाए।

 

*सब्जी मंडी में सफाई और जल समस्या का समाधान*

 

विधायक ने मंडी क्षेत्र में सफाई को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और नगर निगम के कर्मचारियों को सफाई कार्य तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को सफाई कार्य पूरी तरह से प्रारंभ हो गया। इसके अलावा, मंडी क्षेत्र में पेयजल की समस्या को देखते हुए चापाकल लगाने की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी। सब्जी मंडी और आसपास के क्षेत्रों में बिजली व्यवस्था को लेकर विधायक ने अधिकारियों को निर्देशित किया। गुरुवार देर रात्रि को संबंधित अधिकारियों ने ट्रांसफार्मर और बिजली के तारों की स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जल्द ही बिजली व्यवस्था में सुधार किया जाएगा ताकि व्यापारियों और ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

 

*महिलाओं के लिए विशेष सुविधा*

 

विधायक ने महिलाओं की सुविधा का ध्यान रखते हुए सब्जी मंडी में बने सार्वजनिक शौचालय को निशुल्क कर दिया है। यह कदम महिलाओं की स्वच्छता और सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। मंडी के बाहर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए नगर निगम के साथ विधायक ने गहन चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मंडी के आसपास अव्यवस्थित वाहनों की पार्किंग और भीड़भाड़ को नियंत्रित करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।

 

*विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा की*

जनता की समस्याओं का समाधान करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। सब्जी मंडी क्षेत्र में व्यापारियों और ग्राहकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सफाई, पानी, बिजली, और यातायात जैसे मुद्दों पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। मैं व्यक्तिगत रूप से इन कार्यों की निगरानी कर रहा हूं ताकि सभी कार्य समय पर और प्रभावी ढंग से पूरे हों। उन्होंने यह भी कहा कि नगर निगम और प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर इन सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा।

 

स्थानीय व्यापारियों ने विधायक की इस सक्रियता की सराहना की। उन्होंने कहा कि विधायक ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और समाधान के लिए तुरंत कदम उठाए। विधायक प्रदीप प्रसाद ने आश्वासन दिया कि वे इसी प्रकार जनता के हित में कार्य करते रहेंगे और क्षेत्र में विकास और सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *