• Wed. Mar 4th, 2026

सरायकेला प्रेस क्लब के पत्रकारों ने दिवंगत सुदेश कुमार की धर्मपत्नी को 70 हजार रुपए का चेक सौंपा

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 3, 2024
चांडिल: जिले के एकमात्र मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन प्रेस क्लब ऑफ सरायकेला- खरसावां के सदस्यों ने झारखंड वनांचल 24 लाइव के संपादक रहे दिवंगत सुदेश कुमार की धर्मपत्नी मोहिनी सिंह से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। साथ ही 70 हजार रुपए का चेक सौंपा। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने श्रीमती सिंह से वर्तमान परिस्थितियों के संबंध में जानकारी ली और हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। श्रीमती सिंह ने बच्चों की पढ़ाई और भविष्य की चिंता से क्लब के सदस्यों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बच्चे बोर्डिंग स्कूल में पढ़ते हैं उनका खर्च वहन करना मुश्किल हो रहा है। एक साल की फीस 70 हजार बकाया भी हैं। रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण भविष्य अंधकारमय लग रहा है। इसपर मनमोहन सिंह ने पहल करने का भरोसा दिलाया। मालूम हो कि बीते 17 नवंबर को हार्ट अटैक से सुदेश कुमार की मौत हो गयी थी। उसके बाद प्रेस क्लब के सदस्यों ने आपसी सहयोग से 70 हजार रुपए जमा कर मंगलवार को स्व. सुदेश की धर्मपत्नी को सौंपा। प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह ने बताया कि संगठन से जुड़े पत्रकारों के अलावा क्लब के आग्रह पर कुछ लोगों ने स्वेच्छा से गुप्तदान भी दिया। उन्होंने बताया कि यह राशि दो हजार, तीन हजार,पांच हजार से लेकर दस हजार तक रही। उन्होंने वैसे सभी दानियों का बुरे वक्त में दिवंगत पत्रकार के परिजनों के साथ खड़ा होने ने पर आभार जताया। इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष मनमोहन सिंह के अलावे संरक्षक संतोष कुमार, उपाध्यक्ष विपिन कुमार वार्ष्णेय, सदस्यता प्रभारी विश्वरूप पांडा, सुमित सिंह, खगेन चंद्र महतो, कांग्रेस महतो, कल्याण पात्रो, शशांक शेखर, परमेश्वर साव, विजय कुमार साव आदि मौजूद रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *