
आदित्यपुर : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र में सड़क किनारे बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए नगर निगम के प्रशासक रवि प्रकाश के निर्देश पर नगर निगम के अधिकारियों व यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाते हुए खरकाई पुल से होते हुए आकाशवाणी चौक , शेरे पंजाब चौक, आदित्यपुर थाना रोड ,इमली चौक, एस टाइप चौक, निगम जाने वाले रस्ते एस टाइप में मुख्य सड़क एवं सर्विस मार्ग से अतिक्रमण हटाने हेतु माइकिंग किया गया। जिसके के लिए माईकिंग कर सभी को 24 घंटे में स्वतः अतिक्रमण हटाने का निर्देश भी दिया गया। नगर निगम क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़क जाम के कारण कई सारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क दुर्घटनाएं, ससमय पर एंबुलेंस अस्पताल में नहीं पहुंचपाना, औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को ड्यूटी में लेट होना एवं अन्य तरह की समस्याएं उत्पन्न होने लगी हैं। इन सभी तरह की समस्याओं को देखते हुए नगर निगम एवं यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाएगा। हाल ही के दिनों में खरकाई पुल पर फल बेचने वाले की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। जिसे कई बार उन फल ठेले को हटाया भी गया हैं। पुनः ठेले और सड़क किनारे अतिक्रमण न हो इसके लिए नगर निगम एवं यातायात पुलिस के द्वारा संयुक्त अभियान चलते हुए जुर्माना अधिरोपित किया जाएगा। वही पुनरावृति होने पर नगरपालिका अधिनियम एवं यातायात नियमानुसार कार्यवाई की जाएगी। संयुक्त अभियान में यातायात प्रभारी राजेश कुमार, आदित्यपुर नगर निगम के नगर प्रबंधक रवि भारती, सोनल सिंह चौहान, रॉबिन कच्छप एवं यातायात थाना पुलिस बल मौजूद रहें ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
